नई समय सारिणी के साथ ट्रेनें चलाने की तैयारी

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने अब तक ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाई। रेलवे अब पैसेंजर ट्रेन को नई समय सारिणी के साथ चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है। यह पैसेंजर ट्रेन 200 किमी की दूरी पर चलाई जाएंगी। साथ ही बदले हुए समय के साथ पैसेंजर ट्रेनें चलने पर कुछ स्टॉपेज भी कम किए जाएंगे।


झांसी मंडल 9 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों के लिए चलाया जाता है। यह पैसेंजर ट्रेन कोरोना संक्रमण फैलने से पहले फुल होकर जा रही थीं। छोटे शहरों के लिए ट्रेनों की मांग के चलते झांसी से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बांदा व इटारसी के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जा सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...