गुरुवार, 9 जुलाई 2020

टीवी इंडस्ट्री से सामने आई एक और बुरी खबर, एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड

साल 2020 बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बुरा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा के मौत की खबर सामने आई है। उन्होंने कर्नाटक स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस को अभी उनके सुसाइड की वजह नहीं पता चल पाई है। उनकी मौत की खबर के बाद से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सुशील ने सीरियल 'अंतपुरा' में अहम रोल अदा किया था। इसके अलावा वो फिटनेस ट्रेनर भी थे। उनको हाल ही में एक कन्नड़ फिल्म में काम भी मिला था, जिसमें कन्नड़ स्टार दुनिया विजय मुख्य भूमिका में थे। इसी बीच मंगलवार को उन्होंने कर्नाटक स्थित अपने होम टाउन मंडया में सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र अभी 30 साल के करीब थी। अचानक सुसाइड की खबर सुनकर उनके फैन्स हैरान हैं। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रखने को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए

  ग्वालियर 20 अप्रैल  । ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम करने तथा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर में संविधान निर्माता स...