1 सितम्बर 2020 का राशिफल

मेष राशि 


आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। व्यर्थ के कार्यों से तनाव की पूर्ण संभावना रह सकती है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव हो सकता है। इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। विशेष रूप से खर्चे बढ़ेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। किसी रिश्तेदार के पास फंसा पैसा वापस मिल सकता है।



वृषभ राशि 


आज आप जो भी सोच रहे या शुरू करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। मित्र और परिवार के सभी सदस्‍यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अधिक चिंता आपको बेवजह परेशान कर सकती है, जिसका फर्क जीवनसाथी पर पड़ेगा। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। आपकी मदद से आज किसी की जिंदगी में सुख के क्षण भी आ सकते हैं। बिजनेस में साझेदारों से विवाद का योग बन रहा है।



मिथुन राशि 
राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे। हो सकता है कि आपका बॉस काफी अच्छे मूड में न हो। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाओं के बावजूद भी आपको धनलाभ होने का योग है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका प्रतिफल आने वाले समय में मिलेगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। महिलाओं को वाणी पर संयम रखने की जरुरत हैं। लेन-देन के विषय में विवाद हो सकता है।



कर्क राशि 
आपको सलाह है कि थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण रखकर विवेक से काम लेना आवश्यक है। मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। विशिष्‍ट लोगों से संपर्क बनने के भी अवसर सामने आएंगे। भविष्य की चिंता को लेकर मन में नकारात्मकता विचारों का गुब्बार बन सकता है। आज के दिन सुखद यात्रा का भी योग बन रहा है। प्रेम अध्याय में जबरदस्ती अभिनय करने से बचें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी।



सिंह राशि 


आज आप कुछ नया करने पर विचार करेंगे। खानपान में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है अन्‍यथा तबियत बिगड़ सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। आज लापरवाही के चलते प्रिय वस्‍तु के खोने की भी आशंका है। प्यार में किसी एक के लिए खेद व्यक्त करने के लिए एक आदर्श दिन है। छोटे प्रवास का योग है। संतान पर नजर रखें।



कन्या राशि 


आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें दुर्घटना होने की आशंका है।अधूरी इच्‍छाओं की भी पूर्ति होने के योग हैं। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।


तुला राशि 


विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा में आज आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे मन भी अस्थिर और विचलित हो सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। इसलिए आज आराम को अधिक महत्व देना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा दांव पर हो सकती है। नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।



वृश्चिक राशि 


नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। आपको आज थोड़ा सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि आपके अपने प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें आपकी तीखी वाणी किसी का दिल दुखा सकती है। पदोन्नति के संकेत हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।



धनु राशि
कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने का समय है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। कर्ज न चुकाने कि स्थिति में आपको अधिक अर्थ दण्ड मिल सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। आपके कामकाजी जीवन के संबंध में दिन बहुत चुनौतीपूर्ण लग सकता है। कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग हैं। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है।



मकर राशि 


स्वास्थ्य संबंधी सभी शिकायतें दूर होंगी। व्यवसायिक कार्यों में आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के छोटो का आज के दिन मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। यदि किसी प्रेम संबंध में है तो आज का दिन उनके साथ वक्त बिताने के लिए सबसे बेहतर रहेगा। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। विरोधी परास्त होंगे। नए कार्य को शुरू करने का समय बहुत ही अच्छा है।



कुंभ राशि 


बहुत ज्यादा उदारता आपको व्यवसाय में नुकसान पहुँचा सकता है। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप कमजोर रहेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप समय निकाल कर सगे-संबंधियों व मित्रों का हालचाल अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं।



मीन राशि 
आज परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपका मन कम लगेगा जिससे आपके काम पर असर पड़ेगा। आलस्य के चलते दिन बर्बाद हो सकता हैं, इस ओर अलर्ट रहना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी और प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है। नया करने की कोशिश से संबंध और अच्छे बनेंगे। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...