12 अगस्त 2020 का राशिफल

मेष राशि – 
यह आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने के लिए एक कठिन समय है। आज कार्य स्थल पर दूसरों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से बचें। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक संदर्भ में आप किसी भी गलती के लिए सवालों के घेरे में आएंगे। छात्रों को विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चे जीवन में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। दुर्गा जी को प्रणाम करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
वृष राशि – 


आज आपका वैवाहिक जीवन उमदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी। किसी पुराने विवाद में समझौता हो जायेगा। आज आपका ध्यान संतान की ओर भी रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी।



मिथुन राशि –


बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। फायदा होसकता है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं।जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।


 कर्क राशि –


आज लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। निवेश व नौकरी के लिए रहेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें।किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।


सिंह राशि – 


आज का दिन मिश्रित प्रभाव प्रदान करने वाला है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप प्रचुर लाभ प्राप्त कर पाएंगें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन की उथल-पुथल, परिवारिक सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आप आंखों या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।


कन्या राशि –


आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ आसपास की अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे । इंजीनियर्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।


तुला राशि – 
बिजनेस में फायदे के योग हैं। कार्यस्थल पर वातावरण भी आपके फेवर में हो सकता है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन भी अच्छा रहेगा। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं। नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज मेंसुधार होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लवर की किसी बात से आप दुखी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।


वृश्चिक राशि – 


आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।


धनु राशि – 


आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने घर को पुन: व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीददारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी।


मकर राशि –


मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे के योग हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिसकरेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।


कुंभ राशि – 


कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। परन्तु  किसी भी मामले में जिद करने से बचें।माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


मीन राशि –


आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...