16 अगस्त 2020 का राशिफल

मेष राशि –


आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को निकाल देना चाहिए। आपस में व्याप्त गलतफहमियों को मिटाने का भरसक प्रयत्न करें, जिससे आपसी प्रेम व समझदारी बढ़ सके। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे।


वृष राशि – 


आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।



मिथुन राशि – 


आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कूटनीति और समझदारी से अपने विरोधियों को कैसे काबू में किया जा सकता है। आपके कार्यालय में आपके विरोधी आपको अपने उच्च अधिकारी की नजर में गिराने की कोशिश करेंगे। वैसे आप ऐसी परिस्थितियों को आसानी से हल करना जानते हैं। आपकी समझ और कूटनीति से आप अपने उच्च् अधिकारियों की नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे।


 कर्क राशि – 


कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। कार्य प्रगति करेंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। स्थानान्तरण के भी योग दिखाई दे रहे हैं परन्तु परेशान न हों यह आपके लिए अच्छे परिणाम लायेगा। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। लेकिन आपकी चिंता निराधार है। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।


सिंह राशि –
आपकी रचनात्मक सोच से व्यावसायिक क्षेत्र में आपको काम करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपमें से कुछ लोगों को आपकी मेहनत के लिए एक अलग पहचान भी मिल सकती है। अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने के लिए आपको अपनी सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी बौध्दिक क्षमता का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करना चाहिए।


कन्या राशि –
आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन सही है।


तुला राशि – 


आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाये तो आज किसी नये क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। यदि आज यह शुरू हुआ तो भविष्य में इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है।


वृश्चिक राशि – 


आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।


धनु राशि – 
कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए, फिर देखिए आप अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर कहां से कहां पहुंच गये हैं। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके कैरियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये थे।


मकर राशि –


आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


कुंभ राशि – 


आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है।


मीन राशि –


आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...