17 अगस्त 2020 का राशिफल


मेष राशि – 


कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपकी नई स्थिति से आपको संस्था में इज्जत मिलेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें।


 वृष राशि –
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मुश्किलों से राहत मिलेगी। उच्च अधिकारियों या कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है अतः ऐसी स्थिति से बचें ओर दूर रहें। स्थायी निवेश आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।



मिथुन राशि –


इस राशि में सूर्य, शुक्र और प्लूटो इस समय आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। सातवां स्थान जीवनसाथी का होता है। तो इन तीनों ग्रह के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आने वाले दस दिनों तक भोजन करने से पहले रोटी के टुकड़े की आहुति अग्नि में डालें। प्रतिदिन माता-पिता का आशीर्वाद लें।मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।


 कर्क राशि – 
किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे।


सिंह राशि – 
आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी।


कन्या राशि – 
इस राशि में सूर्य, शुक्र और प्लूटो इस समय आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। पांचवा घर, यानी पंचम स्थान का संबध विद्या, संतान, गुरु, विवेक, रोमांस और डिसीजन मेकिंग की अबिलीटी आदि विषयों से है। सीधे शब्दों में सूर्य, शुक्र और प्लूटो के इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, आपको विद्या का लाभ होगा, आपकी संतान की तरक्की होगी और साथ ही आपको भरपूर रोमांस मिलेगा। तो इन सब विषयों के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पक्षियों को दाना डालें। इसके साथ ही गाय और माता की सेवा करें।


तुला राशि – 
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। तो फिर इस तरह जेब मालामाल होने का जश्न मनाइये।


वृश्चिक राशि – 


आप के आत्मविश्वास के कारण आज आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।


धनु राशि – 


सूर्य, शुक्र और प्लूटो इस समय आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर गोचर कर रहे हैं, यानी आपको भरपूर यश और धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की पश्चिमी दीवार पर रोशनी कम रखें। सतनाज, यानी सात अनाज का दान करें।


मकर राशि – 


आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी समझ का प्रयोग करेंगे। अगर आप कोई ग्राफिक डिजाइनर या कलाकार हैं तो आपकी रचनात्मकता इस समय पहले से भी अधिक है। अगर आप किसी और क्षेत्र से जुड़े हैं तो भी आप अपनी चतुरता से सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। हर तरह से जीत आपकी ही होगी और इससे आपकी संस्था को लाभ मिलेगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा।


कुंभ राशि – 
आज किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। सुदूर यात्राएं सफल होंगी।


मीन राशि –


निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा सम्भल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...