गणेश प्रतिमाओ और ताजियो का बिसर्जन

(प्रवेश प्रजापति AD न्यूज़ 24 निवाड़ी ब्यूरो चीफ)


 निवाडी l आज निवाड़ी के बड़े तालाब पर गणेश प्रतिमाओ और ताजियो का बिसर्जन शांतिपूर्ण माहौल मे डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी, तहसीलदार एस0 डी0 प्रजापति की देख रेख मे संपन्न हुआl कुछ समय बाद निवाड़ी कलेक्टर  आशीष भार्गव ने बिसर्जन स्थल का जायजा लिया इसके साथ ही निवाड़ी एस0डी0ओ0पी बलराम सिंह परिहार ने ताजिया एवं गणेश बिसर्जन मे अपने अमले के साथ पूरा सहयोग प्रदान किया, साथ नगर निगम के अमले ने अपने समस्त कर्मचारियों जिसमे अश्वनी नायक, मोहर सिंह, अस्वनी रैकवार, अभिषेक खेवरिया, अनिल खरे, बालाराम केवट ने प्रशासन का बहुत सहयोग किया | वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने गणेश प्रतिमाओं एवं ताजियों के विसर्जन के संबंध शहरवासियों से अपील की थी अपील के माध्यम से शहरवासियों से आग्रह किया गया था कि गणेश प्रतिमाओं एवं ताजियों का विसर्जन अपने घर से चलित वाहनों के माध्यम से करें ताजिया और गणेश प्रतिमाओं के साथ कम से कम व्यक्ति ही जाये। जिला प्रशासन द्वारा समाज के सहयोग से चलित वाहन चलाए जाएंगे। 



 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...