आज रखेंगे राष्ट्र मंदिर की नींव, शिलान्यास के लिए 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त

अयोध्या l प्रभु राम को दिया वचन पूरा होने का समय आ गया। अयोध्या की इसी पवित्र धरा पर राम भक्तों ने अपने आराध्य श्रीराम को वचन दिया था वे आएंगे और मंदिर भी बनाएंगे। राम भक्त अयोध्या पहंच गए हैं और इस वचन और संकल्प के पूरे होने का समय आ गया है। पांच अगस्त को भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन की शुभ घड़ी के साथ ही पांच सौ सालों की लम्बी प्रतीक्षा भी समाप्त होने जा रही है। इस शुभ घडी में निर्माण की नींव रखने से पहले पूरी अयोध्या जगमग है। उत्सव में उबी अयोध्या के घर आंगन और गली चौबारे सतरंगी रंग में रंग गए हैं। साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग की छटा बिखेर रहा है। सड़क दोनों ओर के भवन पीले रंग में हैं। उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता की अनुभूति करा रहे हैं। अयोध्या में बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में राष्ट्र मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।


अयोध्या में मनाया जा रहा उत्सव अब अयोध्या तक ही सीमित नहीं रहा, देश के कोने कोने में मंगलवार को सांझ ढलते ही दीये जल उठे। वहीं मंदिरों में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए। इस बीच मंगलवार को राष्ट्र मंदिर का नया नक्शा और उसका मॉडल भी जारी किया गया। इस नक्शे में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इधर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान के दूसरे दिन राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई। काशी और अयोध्या के नौ वेदाचार्यों ने यह पूजा सम्पन्न कराई, यह छह घंटे चली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन से पहले एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा , प्रभु श्रीराम के भक्तों का आह्लाद, सनातन संस्कृति का हर्ष-उत्कर्ष और पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा का सुफल, धर्मनगरी श्री अयोध्या जी में सहज प्रतिबिंबित हो रहा है। जय श्री राम।


राम मंदिर की पूजा से जुड़े पंडितों के अनुसार मुहूर्त केवल 32 सेकेंड का ही रहेगा जो कि 12 बजकर 44 मिनट और आठ सेकेंड से शुरू होगा और 12 बजकर 44 मिनट और 40 सेकेंड तक रहेगा। षोडश वरदानुसार 15 वरद मे ग्रह स्थितिया का सचरण शुभ और अनुकूलता प्रदान करने वाला है। इसमें 9 ईंटों का प्रयोग किया जाएगा, जो 5 दिशाओं, 4 कोणों और स्थान देवता की परिचायक होंगी। इससे पूर्व करीब 10 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी रामजन्मभूमि, स्थान-वास्त सहित आधारशिला में प्रयुक्त होने वाली ईंटों का पूजन करेंगे।भूमि पूजन 12.30 बजे से लेकर 12.40 बजे तक होगा। इसके बाद करीब एक घंटा देश को संबोधित करेंगे। दूरदर्शन से भूमि पूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...