अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर बताया- तबीयत ठीक है, पर डॉक्टरों के कहने पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं

नई दिल्ली l केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक है, पर डॉक्टरों के कहने पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हों, वह भी अपना टेस्ट करा लें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने अमित शाह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- प्रार्थना करता हूं कि अमित शाह जल्द स्वस्थ हों।


कुछ दिन पहले कैबिनेट मीटिंग और एक कार्यक्रम में हुए थे शामिल
अमित शाह के स्वास्थ्य की जांच एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया की टीम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही शाह कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए थे और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई थीं। हालांकि, इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। अमित शाह ने एक दिन पहले आईसीसीआर दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां लोकमान्य तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर एक वेबिनार 'लोकमान्य तिलक - स्वराज से आत्मनिर्भर भारत' का आयोजन किया गया था। इसके एक दिन बाद ही उनकी कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई लोग शामिल हुए थे।
केजरीवाल-शिवराज ने की शाह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री के जल्दी ठीक होने की कामना की। शिवराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी 25 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। वह चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्‌टी मिलने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने शाह के जल्दी ठीक होने की कामना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...