भाजपा के महासदस्यता अभियान में 35841 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ली सदस्यता - मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Sandhyadesh



 

ग्वालियर। मप्र के उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने आज दावा किया कि भाजपा के दो दिन के महासदस्यता अभियान में 35841 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस से पूर्व सांसद मुरैना रहे बारेलाल जाटव, पूर्व विधायक मदन कुशवाह , रामवरन सिंह गुर्जर , जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रेमा देवी , पूर्व पार्षद सुधीर गुप्ता आदि शामिल हैं। 

मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर आज शाम को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महासदस्यता अभियान उम्मीद से अच्छा रहा। कांग्रेस के 15 माह के शासन काल के बाद कांग्रेस छोडने और भाजपा में शामिल होने के बाद क्या अंतर आया है के बारे में पूछे एक सवाल में मंत्री तोमर ने बताया कि कांग्रेस ने जनता को जो वचन दिये थे , उसे शीर्ष नेतृत्व ने झूठा आयवासन दिया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश देश में किसानों सहित बेरोजगारों आदि के साथ धोखा दिया। इसी के चलते उन्होने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में मंत्री पद एवं विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ के पास जब वह जाते थे तो वह हमेशा पैसे नहीं है का रोना रोते रहते थे, लेकिन अब शिवराज सिंह ने विकास के लिये सरकार के दरवाजे खोल दिये हैं, और लगभग 50 करोड की विकास कार्यो की राशि भी स्वीकृत कर दी है। उन्होने फिर आरोप दोहराया कि कमलनाथ की सरकार में रेत माफियाओं का बर्चस्व था, दलाली प्रथा बढ़ गई थी, वहीं राज्य में ट्रांसफर उद्योग खुल गया था।  

उन्होने कहा कि महासदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत करने के लिए ही सदस्यता ली है। पत्रकार वार्ता में आशुतोष अग्रवाल, एवं पवन सेन भी शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...