बृजमोहन सिंह परिहार का निधन कांग्रेसके लिए अपूर्णीय क्षति: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

स्वर्गीय परिहार के पार्थिव शरीर पर पार्थिव ध्वज समर्पित किया


ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार के निधन पर दुख संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री परिहार का निधन कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है। बृजमोहन सिंह परिहार के निधन का समाचार सुनते ही कांग्रेस मे शोक व्यक्त हुआ शाम को 05ः30 बजे कांग्रेसजनो ने बंसत विहार स्थित उनके निवास पर पहुॅचकर षोक व्यक्त किया और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।
 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बृजमोहन सिंह परिहार ने बिना पद के हमेशा कांग्रेस के लिए सर्मपित भाव से काम किया कभी पद के पीछे दौड़े नही कांग्रेस के संकट के समय हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहे 1978 में जब श्रीमती इन्द्रिरा गांधी को जनता पार्टी सरकार ने गिरफ्तार किया तब उन्होने जनता पार्टी की सरकार का विरोध करते हुए स्वर्गीय श्री परिहार ने अपनी गिरफ्तारी देकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया । 
 मप्र कंाग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, खादी ग्रामउघोग के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन माहेश्वरी, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहिम पठान, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष वीर सिंह तोमर ने बंसत विहार से बृजमोहन सिंह परिहार के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज समर्पित किया माला अर्पित करते हुए उनके द्वारा पार्टी में किये गये कार्यो को नमन करते हुए उन्हे स्मरण किया । असलम खानं, संजीव दीक्षित, गोर्वधन सिंह भदौरिया, सुरेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने स्वर्गीय परिहार के निवास पर पहुॅचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...