कांग्रेस कार्यालय में जयश्रीराम का जयघोष हुआ


ग्वालियर। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण से भूमिपूजन से पहले कांग्रेस हनुमानजी की शरण में पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के ट्वीट के बाद मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर को हनुमान चालीस का पाठ हुआ। इसके बाद पार्टी कार्यालय में पहली बार जयश्रीराम का जयघोष भी किया गया। अब तक कांग्रेसी सार्वजनिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में जयश्रीराम का जयघोष करने से परहेज करती थी। इसके अलावा कांग्रेसियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों व घरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल भी किया।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के ट्वीट के बाद शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर के अलावा धर्मेंद्र शर्मा हरेंद्र गुर्जर सहित आधा सैकड़ा के लगभग कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया। पाठ के समापन के बाद पार्टी कार्यालय जयश्रीराम के घोष से गूंज उठा । इब्राहिम पठान ने बताया कि सबके साथ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और जयश्रीराम का जयघोष कर कोरोना संकट से मुक्ति की कामना की। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...