लोकतंत्र विश्वास की राजनीति का होता है: दिग्विजय सिंह


ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह तो लोकतंत्र-प्रजातंत्र में विश्वास की राजनीति करते हैं। उन्होने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में रहते हुये उनके द्वारा भाजपा के विरूद्ध दिये गये बयानों की वीडियो रिकार्डिंग भी पत्रकारों को सुनवाई। 
आज  कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने आये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कल ग्वालियर में भाजपा के महा सदस्यता अभियान में बडी बातें और वादे किये जा रहे थे। लेकिन वह तो राजनीति में विश्वसनीयता को अधिक महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने सब कुछ दिया। वह राहुल गांधी, सोनिया गांधी के सबसे निकटतम थे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य थे। उसके बाद भी वह कांग्रेस छोडकर भाजपा मेेंं चले गये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र-प्रजातंत्र में लोगों के विश्वास का भव जरूरी होता है। कल २२ अगस्त को कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि सिंधिया के जाने के बाद अब ग्वालियर में कांग्रेस जीवित हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नई उर्जा और जान आ गई है। हम उनकी (सिंधिया की)  चुनौती स्वीकार करते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता तय कर ले तो कांग्रेस को कोई हरा ही नहीं सकता है।  मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार में दो मुख्यमंत्री होने के बारे में पूछे एक प्रश्र के उत्तर में  पूर्व सीएम ने कहा कि अब भाजपा में कितने मुख्यमंत्री हैं। चार- एक नरोत्तम आए नहीं वह भी तो ....।  पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से सिंधिया द्वारा उनके ऊपर लगाये आरोप कि उनके वजह से कांग्रेस छोडी के जबाब में पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि यह ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होने इसी में जोडा कि यह उनकी नहीं बल्कि जहां गये हैं आरएसएस की परिभाषा है कि उन्हेंं , दलित आदिवासी को वह अछूत मानते हैं। सिंधिया को गददार कहने के बारे में कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कई कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडे जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि आजादी के पहले जिन लोगों ने कोई योगदान नहीं रहा उन्हें इससे मतलब नहीं होना चाहिये। कमलनाथ सरकार में भ्रष्टाचार को बढावा देने के बारे में पूर्व सीएम ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं शिवराज सिंह ने एक भाषण में कहा था कि यदि कांग्रेस सरकार नहीं गिरती तो वह बर्बाद हो जाते। क्योंकि कमलनाथ सरकार ने बिल्डर माफियाओं, मिलावट खोरों , रेत माफियाओं अन्य घोटालेबाजों आदि पर सख्त कार्रवाई शुरू की थी इससे डरके ही भाजपा ने सरकार को गिराया। कल फूलबाग मैदान में सिंधिया द्वारा तिरंगा गमछा डालकर आने के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गमछा बदल क्यों नहीं देते वह संभवत: जल्द ही वापस आयेंगे। कांग्रेस के कार्यकम को अनुमति नहीं देने और भाजपा का महासदस्यता अभियान करने की अनुमति देने के बारे में पूछे एक प्रश्र के उत्तर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि गणेश जी के पंडालों को अनुमति नहीं दी, धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दे रहे हैं लेकिन भाजपा की सदस्यता कराने के लिये महामारी में भी अनुमति दे रहे हैं यही भाजपा का असली चेहरा है , यही भाजपा का हिन्दुत्व है। कांग्रेस के उप चुनाव में प्रत्याशी चयन कब तक होंगे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया चल रही है पूर्व सीएम कमलनाथ जी सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं छानबीन कर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव आयोग तो तय करे कि कब चुनाव करायेगा उम्मीदवार तो तय हो ही जायेंगे। 
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ.गोविंद सिंह , लाखन सिंह, भगवान सिंह यादव, अशोक सिंह, वासुदेव शर्मा , जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा अजीत सिंह भदौरिया ,धर्मेन्द्र शर्मा प्रवक्ता आदि मौजूद थे। 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...