जयपुर l कांग्रेस के बागी विधायक सचिन पायलट के तेवर नरम पड़ गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान में गहलोत सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल छंटते नजर आ रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विरोध करने वाले बागी विधायकों में से एक भंवरलाल शर्मा जयपुर लौट आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में शर्मा ने अपने गिले शिकवे दूर होने की बात कही है। सचिन पायलट की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब बताया जा रहा है कि अन्य बागी विधायक भी आज रात दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। राजस्थान संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठकों और बातचीत का दौर आज देर रात तक चलता रहा। इस बीच सोमवार दिन में सचिन पायलट, राहुल और प्रियंका से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनकी वापसी के फॉर्मूले पर चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की। इसके बाद सोनिया ने एक समिति बनाई और बिना समय गंवाए प्रियंका, केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल की ये समिति रात दिल्ली के 15 जीआरजी रोड स्थित कांग्रेस के 'वाररूम' पहुंची। राजस्थान संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठकों और बातचीत का दौर सोमवार देर रात तक जारी है। दिन में सचिन पायलट राहुल और प्रियंका से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनकी वापसी के फॉर्मूले पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है उन्हें गांधी परिवार ने आश्वस्त किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उधर, सोनिया ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की। में
Featured Post
महाराष्ट्र को तमिलनाडु मत बनाओ राज !
भाषाई विवाद से दक्षिण अभी तक मुक्त नहीं हुआ है और एक बार फिर महाराष्ट्र भाषाई विवाद में उलझता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य ...

-
फाइल फोटो ग्वालियर । विगत 7 अप्रैल 2025 को ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ...
-
ग्वालियर 15 अप्रैल । संयुक्त मोर्चा ग्वालियर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती जन्म उत्सव 14 अप...
-
*सूर्योदय :-* 05:56 बजे *सूर्यास्त :-* 18:47 बजे चंद्रोदय 21:12 चंद्रास्त 06:50 *दिनमान* 12:51 श्रीविक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्र...
-
*सूर्योदय :-* 05:55 बजे *सूर्यास्त :-* 18:46 बजे श्रीविक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य उत...
-
कोई माने या न माने लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए आज भी हौवा बने हुए हैं। वक्फ (संशोधन) विधेयक का राज्यस...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें