शनिवार, 15 अगस्त 2020

पदोन्नति के बाद मिलेगा समयमान-वेतनमान

भोपाल l मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को पदोन्नति के बाद समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। प्रदेश भर के 4 लाख 75 हजार अधिकारियों कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं एक लाख कर्मचारियों को तो तुरंत इसका लाभ मिलने लगेगा।


वित्त विभाग ने समयमान वेतनमान के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब तक पुराने नियमों के हिसाब से कर्मचारियों की पदोन्नति हो जाती थी, तो उन्हें आगे किस तरह से लाभ दिया जाएगा यह स्पष्ट नहीं था। लेकिन नये नियमों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पदोन्नति के बाद समयमान वेतनमान का क्या तरीका होगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लाग कर दी गई है। 8 से 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को 2 से लेकर 5 हजार रुपए का लाभ मिलेगा l


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तूतियों की आवाज के पीछे हैं नक्कारे

हमारे दादा कहा करते थे कि तूतियों की  आवाज पर कोई ध्यान नहीं देता  ,हालांकि देना चाहिए क्योंकि कभी-कभी इन तूतियों की आवाज के पीछे नक्कारों क...