सोमवार, 17 अगस्त 2020

पुरानी रंजिश, जानलेवा नीयत से युवक को मारी गोली

ग्वालियर। भितरवार के देवगढ़ थानाक्षेत्र में आज पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष गहरागया। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन फायर किए। जिसमें एक गोली अपने खेत में परिवार के साथ काम कर रहे युवक के जा धंसी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में छ: आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। वहीं गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के मुताबिक देवगढ़ में रहने वाले धर्मेन्द्र कुशवाह का बीते दस रोज पहले पडौस के गांव में रहने वाले कुन्दन सिंह और उसके परिवार से विवाद होगया। जिसके बाद आज धमेन्द्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में धान की गुढ़ाई कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर आ धमके कुन्दन सिंह, पंजाब सिंह, मुजमन सिंह, गजराज सिंह, विजेन्द्र सिंह और अरविंद रावत ने खेत में फायरिंग शुरू कर दी। हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने धर्मेन्द्र के उपर लगातार तीन फायर किए जिसमें एक गोली उसकी बॉडी में जा धंसी। युवक के गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, तभी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने फौरन धर्मेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रैफर कराया। इधर पुलिस ने छ: आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रखने को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए

  ग्वालियर 20 अप्रैल  । ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम करने तथा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर में संविधान निर्माता स...