30 सितम्बर 2020 का राशिफल

मेष राशि 


मेष राशि वाले लोगों के रुके कामकाज गति पर आएंगे। वित्तीय योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। ज्यादातर आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आज आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर अधिक विश्वास ना करें और ना ही उनकी बातों में आएं अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखना होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप मत कीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।



वृषभ राशि 


वृषभ राशि वाले लोगों के कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने निजी जीवन की समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। कामकाज में आपका ध्यान लगेगा। कुछ लोग आपकी तरक्की से जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।


मिथुन राशि 


मिथुन राशि वाले लोगों को पिछले किए गए मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी योग्यता और काबिलियत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। भविष्य में आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आज आप शरीर में थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।


कर्क राशि 


कर्क राशि वाले लोगों को संतान से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप काफी खुश रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्यादातर मामलों में आपको लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। खर्चें कम रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। आप किसी नए कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप बेवजह की टेंशन मत लीजिए अन्यथा मानसिक रूप से आप काफी हताश महसूस करेंगे और सर दर्द की भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।


सिंह राशि


सिंह राशि वाले लोगों को आज प्रभावशाली लोगों की सहायता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई नया समझौता मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं। आपकी तेज बुद्धि किसी महत्वपूर्ण काम में काम आ सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।


कन्या राशि 


कन्या राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के दम पर अच्छी खासी सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना बन रही है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। व्यापार में आपको लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने संबंधों में तनाव मत आने दीजिए। गलत खानपान से आपको बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।


तुला राशि 


तुला राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आपको अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। परिस्थितियों के अनुसार आपको खुद में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। अनजान लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। कामकाज में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे।



वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। लेनदेन के कामों में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। किसी से भी बोलते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। शब्दों का उचित प्रयोग करना बेहद जरूरी है। नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। व्यापार की स्थिति में पहले से सुधार आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।



धनु राशि 


धनु राशि वाले लोग अपने कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आपका मन आज बेहद खुश रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामले अगर चल रहे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार के क्षेत्र में आप सारे निर्णय खुद लीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अन्य लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। घर-परिवार के लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में आपको शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


मकर राशि 


मकर राशि वाले लोगों का मन कामकाज में अधिक लगेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण काम की परेशानी अपनी सूझबूझ से दूर कर सकते हैं। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपको लाभ मिल सकता है। अचानक सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका भरपूर फायदा उठाएं। प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम-गरम रह सकता है, इसलिए सेहत पर 


कुंभ राशि 


कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की स्थिति में अच्छा खासा सुधार आ सकता है। पुराने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। जीवनसाथी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।


मीन राशि 


मीन राशि वाले लोग व्यवसाय संबंधित सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। सरकारी कामों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय हासिल होगी। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। पैसा कमाने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में सौभाग्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी।


 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...