केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया फ्लाई ओवर का लोकार्पण


मुरैना। जिले के सतत विकास में फ्लाईओवर के रूप में एक और नया आयाम जुड़ा है। 1.5 किलोमीटर लंबाई में बने फ्लाईओवर ब्रिज से न केवल लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह यहां के विकास में भी सहायक बनेगा। उक्त बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम से जुड़े।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें