केन्द्रीय मंत्री तोमर और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने डबरा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक


ग्वालियर l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना-भिण्ड के बाद सोमवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक यहां एक स्थानीय होटल में ली। जिसमें भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने डबरा में होने वाले उप-चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने के साथ जी-जान से जुट जाने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...