लोकगीत सम्राट पंडित श्री देशराज का निधन

*प्रवेश प्रजापति AD News 24 ब्यूरो चीफ निवाड़ी*



छतरपुर। बुंदेली लोकगीतों के सम्राट कहे जाने वाले देश के जाने माने लोक गायक और बुंदेलखंड की माटी के लाल प. देशराज पटेरिया का बीती रात हृदय गति रुकने से दुःखद निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे, उनका जन्म 25 जुलाई 1953 में छतरपुर के नौगांव कस्बे के पास तिटानी गाँव में हुआ था। वह अपने पीछे पत्नि, एक पुत्र विनय पटेरिया को छोड़ गए है। वह पिछले  चार दिनों से छतरपुर के मिशन अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को देशराज पटेरिया को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें चिकित्सकीय संरक्षण में रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 3.15 बजे उन्हे पुनः दिल का दौरा पड़ा और उनकी हृदय गति रुक गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को 11 बजे भैंसासुर मुक्तिधाम में होगा।


बुंदेली भाषा में लोकगीतों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने वाले गायक देशराज पटेरिया बुंदेलखंड के प्रसंशकों के लिए उनका निधन क्षतियुक्त एवं दुःखद खबर है। देश विदेशों में अपनी लोक गायकी का लोहा मनवाने वाले देशराज पटेरिया की आवाज जब छतरपुर आकाशवाणी केन्द्र से गूंजती थी तो ग्रामीण बुंदेलखंड ही नहीं पूरे देश के लोग उनके भक्ति, वीर, श्रृंगार रस का अदभुत सम्मेलन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था। स्वर्गीय देशराज पटेरिया प्रसिद्ध पाश्व गायक मुकेश कुमार को अपना आदर्श मानते थे।


देशराज पटेरिया ने 1976 से लोकगीत गाना शुरू किया था। उनके द्वारा गाए गए गीत उठो “धना बोल गओ मगरी पै कौवा…. चली गोरी मेला को”, “साइकिल पै बैठ कै, चला रहे जीजा जी मूंछैं दोउ ऐंठ कै” सहित सैकड़ों गीत आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। वही हरदौल और राधेश्याम रामायण के उनके गायन का आनंद लोग आत्ममुग्धता से करते थे। देशराज पटेरिया के दुःखद निधन से मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने एक ऐसे लोक गायक को खो दिया है जिसकी पूर्ति करना असंभव सा है। 


मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने किया शोक व्यक्त


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'अपनी अनूठी गायकी से बुंदेली लोकगीतों में नये प्राण फूंक देने वाले श्री देशराज पटेरिया जी के रूप में आज संगीत जगत ने अपना एक सितारा खो दिया। वो किसान की लली... मगरे पर बोल रहा था...जैसे आपके सैकड़ों गीत संगीत की अमूल्य निधि हैं। आप हम सबकी स्मृतियों में सदैव बने रहेंगे। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री देशराज पटेरिया जी के असमय निधन से मन बेहद आहत है। 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...