मीसाबंदी के निधन पर प्रशासन देगा 5 हजार रुपए

ग्वालियर।लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) के दिवंगत होने पर उनकी अंत्येष्टि में शासन की ओर से जिले में सम्मान स्वरूप पदेन क्षेत्रीय तहसीलदार शामिल होंगे। साथ ही लोकतंत्र सेनानी के मरणोपरांत अंत्येष्टि के लिये परिवार प्रमुख को 5 निर्णय हजार रुपये की सहायता भी दी जायेगी। इस आशय का आदेश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राज्य शासन के लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया है। इसकी जानकारी लोकतंत्र सेनानी संघ को भी दी गई है। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय सयुंक्त सचिव तथा प्रदेश मंत्री मदन बाथम सहित इस संघ के अन्य पदाधिकारियों ने यह आदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। साथ ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित संबधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...