निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादलें

ग्वालियर l  जिले में पुलिस अधीक्षक अमित दांगी ने आधा दर्जन के करीब थाना प्रभारियों को बदल दिया है। वहीं कुछ को पुलिस लाइन भेज दिया। तबादलों में उपनिरीक्षक भी प्रभावित हुए हैं और उनके भी थाने बदले गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना अब पड़ाव थाने की कमान संभालेंगे। जबकि सुधीर सिंह कुशवाह को माधौगंज से पुरानी छावनी का थाना प्रभारी बनाया गया है।


राजीव गुप्ता पुरानी छावनी से डबरा शहर थाना प्रभारी होंगे। दामोदर गुप्ता को एक बार फिर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है, वह अभी अपराध शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे जनकगंज थाना प्रभारी विनय शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। संजीव नयन शर्मा को पुलिस लाइन से एक बार फिर जनकगंज थाने की कमान मिली है। संजीव नयन शर्मा पहले भी जनकगंज में एक पारी खेल चुके हैं। उपनिरीक्षक सुरजीत परमार बिजौली से अपराध शाखा, साधना सिंह कुशवाह पुरानी छावनी से बिजौली, आनंद जाटव पुलिस लाइन से टेकनपुर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार प्रजापति टेकनपुर चौकी से कम्प, दीपक गौतम ग्वालियर से डबरा शहर, दीपशिखा बघेल थाटीपुर से महिला थाना, रागिनी परमार बहोड़ापुर से पुरानी छावनी, छत्रपाल सिंह तोमर बहोड़ापुर थाने से गिरवाई और संतोष यादव को गिरवाई थाने से माधौगंज भेजा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...