सितम्बर माह 2020 का राशिफल

मेष 


आपको परिश्रम एवं पराक्रम से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है अतः अपने आप सहज भाव बनाएं रखें अन्यथा प्यार में ब्रेक हो सकता है। परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य भी होंगे परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। इस समय आपको गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है।


उपाय
हनुमत आराधना करें मनोकामना पूर्ण होगी।


वृष 


इस समय आपके चतुर्थ भाव में सूर्य होने से आय कम एवं खर्च अधिक रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से धन नष्ट होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ ख़राब रह सकता है। संतान संबंधी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी। मन में अशांति व क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।


उपाय
अमावस्या के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा


मिथुन 


इस महीना आपके मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय को लेकर परेशानी रहेगी धैर्य बनाएं रखें यूं माने इस समय आपकी धैर्य की परीक्षा हो रही है अतः अपने को संयमित रखे आपके सभी कार्य पुरे हो जाएंगे। दिनांक 10 के बाद अचानक लाभ होगा परंतु किसी भी प्रकार के लेनदेन करते समय विशेष सावधानी रखें। यदि आशा के अनुरूप लाभ चाहते हैं तो पारिवारिक सहयोग अत्यंत आवश्यक होगा। अपने परिवार के सहयोग से आप आर्थिक प्रगति होगी।


उपाय
दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन कवच पाठ करें।


कर्क 


इस मास धनागम के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो वह कार्य परिवार के सदस्यों के सहयोग से पूरा होगा। धर्म-कर्म के शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। इस समय मानसिक तनाव एवं मन अशांत और असंतुष्ट रह सकता है।


उपाय
शिवस्तोत्र या शिवजी के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ शिवाय नमः” का मानसिक जप करें ।


सिंह 


इस महीने आशा के अनुरूप कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु इसके लिए संघर्ष एवं अथक परिश्रम करना पडेगा। इस समय आप धन निवेश करने की नई-नई योजनाएं बनाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है और इस खर्च भी अधिक होगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें यदि योग करते हैं तो उसका विशेष लाभ मिल सकता है।


उपाय
किसी काम प्रारम्भ करने से पहले पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।


कन्या 


सितम्बर महीना में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे परंतु शनि की ढैया के कारण समुचित लाभ में कमी रहेगी। यदि सरकारी कर्मचारी हैं तो स्थान परिवर्तन तथा प्रमोशन का योग बन रहा है।


उपाय
एक पौधा लगाकर नियमित उसमे जल दें।


तुला 
इस महीना आपके व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी आपका व्यापार में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। दिनांक 9 से मानसिक तनाव बढ़ेगा इसका मुख्य कारण होगा संसाधन का आभाव होना। शारीरिक कष्ट का योग बन रहा है सिर, नेत्र एवं गुप्त रोग से परेशानी हो सकती है।


उपाय
सफेद वस्त्र का दान करें।


वृश्चिक 


इस महीने आपके दशम भाव में सूर्य होने से व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेंगी। व्यवसायिक हालात धीरे-धीरे अनुकूल होने से पराक्रम और पुरुषार्थ में बढ़ेगा परिणामस्वरूप कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भूमि वाहन आदि सुख साधनों पर विशेष खर्च होंगे।


उपाय
बंदर को गुड़ और चना खिलाएं।


धनु 


शनि साढ़ेसाती के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में यथोचित लाभ में कमी रहेगी परंतु व्यवसाय क्षेत्रों में नए गठजोड़ और नए समीकरण भाग्य वृद्धि कारक होंगे 16 के बाद कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी आर्थिक हालात पहले से बेहतर होगा


उपाय
तिलक के रूप में चन्दन का प्रयोग करें।


मकर 
अष्टम भाव में सूर्य ग्रह के होने से स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए भरपूर प्रयास करें। व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उलझनों का सामना करना पर सकता है। पारिवारिक सहयोग में भी कमी रहेगी। अपनी वाणी पर लगाम बनाए रखें।


उपाय
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें।


कुंभ 


इस मास विघ्न बाधाओं के बावजूद धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन का विचार बन सकता है। यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। प्रिय बंधु से मुलाकात होगी। महीना के अंत में स्त्री सुख में वृद्धि होगी। इस समय कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय संघर्षपूर्ण रहेगा।


उपाय
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें।


मीन 


इस महीना आपके घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से नया कार्य आरंभ होगा। अध्ययन के क्षेत्र में सफलता एवं घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। दिनांक 17 से सूर्य की दृष्टि रहने से सरकार की ओर से लाभ मिल सकता है। जीबन में भागदौड़ बना रहेगा इस कारण क्रोध व उत्तेजना भी बढ़ेगी।


उपाय
विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...