टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने भाजपा का दामन थामा !

कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया ! ब्राह्मण समाज के इस कद्दावर नेता के भाजपा में जाने से ग्वालियर विधानसभा का परिदृश्य बदल जाएगा। भाजपा के इस दांव से कांग्रेस चकित है।


ग्वालियर के पुराने कांग्रेस नेता ब्राह्मण समाज में खासा दखल रखने वाले अशोक शर्मा आज शाम तक  भाजपा जॉइन करने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया।


दरअसल ग्वालियर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सिंधिया के साथ भाजपा ज्वाइन करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा उप चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने अपने स्तर पर तैयारी भी शुरु कर दी थी। अशोक शर्मा चूंकि स्थानीय ब्राह्मण समाज में खासी पैठ रखते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि उनकी स्थानीय स्तर पर रिश्तेदरी काफी है। ऐसे में वह एक सशक्त प्रत्याशी साबित हो सकते थे l वे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके है। बड़े प्रोफाइल के बावजूद जबकि टिकट सुनील शर्मा को दिया गया। ऐसे में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए अशोक शर्मा को भाजपा में ससम्मान शामिल होने के लिये मना लिया। इसके लिये राज्यसभा सदस्यज्योतिरादित्य सिंधिया से भी उनकी बात कराई गई और श्री शर्मा ने भाजपा में शामिल होने की हामी भर दी।


आज राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीतिक आयोजन में शामिल होने के लिये भोपाल पहुंच रहे है। वहीं मंत्री श्री तोमर भी अशोक शर्मा को अपने साथ लेकर भोपाल रवाना हो गए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर बाद अशोक शर्मा भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उनके साथ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा भी भोपाल पहुंच गए हैं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें