वन नेशन वन राशन कार्ड” के लिए शेष हितग्राही 15 अक्टूबर तक अपना आधार नम्बर डाटाबेस में दर्ज कराएँ

ग्वालियर | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर हितग्राही के लिए “वन नेशन वन राशन कार्ड” की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिये उनके डाटाबेस के साथ आधार नम्बर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। ग्वालियर जिले के जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपने आधार नम्बर डाटाबेस में दर्ज नहीं कराए हैं, वे आगामी 15 अक्टूबर तक अपनी ग्राम पंचायत, नगर निगम के जोन या वार्ड कार्यालय में जाकर यह काम अवश्य करा लें।
    जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 8 लाख 63 हजार 399 हितग्राहियों में से 7 लाख 9 हजार 767 हितग्राहियों के डेटाबेस में आधार नम्बर दर्ज किए जा चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में शेष रहे एक लाख 53 हजार 632 शेष हितग्राहियों के डेटाबेस में आधार नम्बर दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...