युवाओं ने अर्धनग्न होकर पड़ाव पर किया प्रदर्शन


ग्वालियर l पड़ाव पुल पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 24 पूर्व विधायकों के पुतले सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे अर्धनग्न प्रदर्शनकारियों को देखकर शहर के लोग हैरान रह गए। पुलिस को जैसे ही पुतलों को सड़क पर घसीटने की सूचना मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ प्रदर्शनकारी मौके से भाग गए। जबकि सात युवकों को पकड़ लिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बागी विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या की है और अपने घर भर लिए हैं। इन्हें गरीब जनता से कोई लेना देना नहीं है। हम बेरोजगार हैं और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए निकले हैं। यह प्रदर्शनकारी सागर और टीकमगढ़ के हैं। गुरुवार को फूलबाग मैदान में कुछ युवक 24 पुतले सजाए खड़े हुए थे। यह पुतले सिंधिया और भाजपा में शामिल हुए 23 पूर्व विधायकों के थे। यहां से प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर घसीटना शुरू किया और वह नारेबाजी करते हुए पड़ाव पुल पर पहुंच गए।


दोपहर डेढ़ बजे के करीब दो दर्जन के करीब अर्धनग्न हालत में प्रदर्शनकारी कतारबद्ध होकर नारेबाजी करते हुए कपड़े से बने पुतलों को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे। राहगीरों की जब प्रदर्शनकारियों पर नजर पड़ी तो वह हैरान रह गए। दरअसल गुरुवार को राज्यसभा


सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए थे। इसी वजह से यह प्रदर्शनकारी एक बस में ओरछा से योजनाबद्ध तरीके से यहां आ गए। अर्धनग्न हालत में सड़क पर पुतले घसीटने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कुछ युवक मौके से भाग गए जबकि पुलिस ने सात प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया और थाने ले गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा, 151, 181, 269, 270 के तहत प्रकरण दर्जकिया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...