11 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष राशि 


आज हो सकता है सभी की राय से इतर आपको कुछ अलग निर्णय लेना पड़ जाए, खासकर घरेलू मसलों पर आपको कोई ठोस कदम उठाना पड़ सकता है। पुरानी रिश्तेदारी एमं मतभेद आ सकता है इसलिए संभलकर रहें। बिना किसी बात के किसी से भी उलझना आज आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको तमाम मुश्किलों के बावजूद प्रोफेशनल फ्रंट पर डटकर रहने की जरूरत है। संपत्ति से संबंधित यात्रा करना आज आपको लाभ पहुंचाएगा।


वृषभ राशि 


आप जिस प्रोफेशन में अभी तक कार्य कर रहे हैं हो सकता है आज आप उसमें कुछ बदलाव करने की सोच लें। दांपत्य जीवन में स्थिरता आने का समय है, अगर पहले से ही कुछ मनमुटाव चल रहे हैं तो वह समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलने जा रहा है। जो लोग विवाह करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल है।


मिथुन राशि


आज घरेलू दृष्टिकोण से जो भी घटनाएं घटने जा रही हैं वो सभी आपको भीतरी तौर पर सकारात्मक बना देंगी। आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से व्यवसायिक पहलू पर बड़ी सफलता भी हासिल कर सकते हैं। आज आप किसी नए कार्य को प्रारंभ करने की योजना को भी साकार रूप दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली का आगमन होगा।


कर्क राशि 


आपको जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक से बचना होगा, वैसे हो सकता है थोड़ी बहुत खिंचातानी आप दोनों के बीच मौजूद प्रेम को और गहरा दे। कोई नई दोस्ती बहुत काम आ सकती है। प्रेमी जोड़ों को अपनी सीमाओं को लांघने की कोशिश नहीं करनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है, परिवार और समाज आपके विरोधी हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका पूरा साथ निभाएगा।


सिंह राशि 


व्यवसाय संबंधित क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। आज आपको अपनी आमदनी से संबंधित कोई चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आज का दिन इस माम्ले में आपके लिए सौभाग्यशाली है। लेकिन अपनी आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखना आपकी बड़ी चुनौती होगी। संचार माध्यमों का जी भरकर फायदा उठाएं, ये आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।


कन्या राशि 


अगर कामकाज से संबंधित कोई बात चल रही है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। रोजमर्रा की गतिविधियों पर ध्यान रखें, किसी भी तरह की लापरवाही करना आपके लिए सही नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ खास नहीं कहा जा सकता क्योंकि ज्यादा या गलत खानपान की वजह से आपको पेट की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।


तुला राशि 


आज के दिन आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के हिसाब से आपके काम आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आ सकती है, इसका आनंद उठाइए। अगर संपत्ति को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो कल का इंतजार कीजिए। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इंतजार कीजिए।


वृश्चिक राशि 


आज आपकी आमदनी भी अच्छी रहेंगी और व्यय भी अच्छा खासा होगा। परिवार में आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा, जिसका आप भरपूर फायदा भी उठाएंगे। आज लोग आपके ऊपर आंखमूंद कर भरोसा करने वाले हैं। आप धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी लेंगे, प्रोफेशन में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।


धनु राशि 


आय-व्यय में संतुलन ना रहने की वजह से आप धन की कमी का अनुभव कर सकते हैं। आवश्यक मसलों पर अपनी राय रखने की कोशिश करें। हो सकता है आज आप धन य संपत्ति संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लें।


मकर राशि 


दिन के मध्य में कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यक्तिगत तौर पर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप आज के दिन अपने सकारात्मक विचारों को ही प्राथमिकता देंगे। आपका दांपत्य जीवन काफी सहज बीतेगा, प्रेमी जोड़ों को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। यात्रा करने के लिहाज से दिन इतना भी अनुकूल नहीं है, बहुत थकावट हो सकती है।


कुंभ राशि 


अगर कुछ नए की उम्मीद कर रहे हैं तो निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि आज कुछ नया नहीं होने वाला। परंतु अगर आप वाकई जीवन में नवीनता लाना चाहते हैं तो आप ठोस कदम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आज आपकी बहुत अच्छी रहेगी, इसलिए खर्च करने में कोई नुकसान नहीं है, लेकिन कल की सोचे बगैर कोई कदम ना उठाएं।


मीन राशि 


आज आपका आत्मविश्वास ही आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।आप आज के दिन किसी नई योजना को कार्यरूप देने का विचार बना सकते हैं। ये भी मुमकिन है कि किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...