जिला स्तरीय ऑनलाइन जैव विविधता क्विज़ संपन्न

प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हेड



निवाड़ी l 5 अक्टूबर को संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ निवाड़ी जिले में भी जिला स्तरीय ऑनलाइन जैव विविधता क्विज का आयोजन संपन्न हो गया। स्कूल शिक्षा विभाग और मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस क्विज में जिले के 84 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में जिले के सभी शासकीय और अशासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ने दोपहर 1:00 से 2:00 तक क्विज में लैपटॉप,डेस्कटॉप या मोबाइल से सहभागिता की। दोपहर 3:00 बजे जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जिले की 7 सर्वाधिक अंक प्राप्त टीमों का चयन किया गया। क्विज मास्टर वही के पुरोहित ने बताया की द्वितीय चरण- मल्टीमीडिया क्विज जो सायं 4:30 से 5:15 तक आयोजित किया गया, इस चरण में सहभागी 7 टीमों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर निवाड़ी जिले में प्रथम स्थान साई ब्राइट कैरीयर कंवेंट हायर सेकेंडरी स्कूल निवाड़ी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिनोनिया पूर्वी का रहा एवं तृतीय स्थान पर अपेक्स अकादमी हाई स्कूल पृथ्वीपुर की टीम रही। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 3000, द्वितीय  को  2100 व तृतीय को 1500 की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त टीम साई ब्राइट केरियर स्कूल निवाड़ी 24 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय जैव विविधता क्विज में भाग लेगी। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय
में मिर्जा परवेज़ बेग,सेजल दांगी,सक्षम गुप्ता ने सहभागिता की। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साईं ब्राइट स्कूल निवाड़ी के छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी यू एन मिश्रा क्विज मास्टर वीके पुरोहित,  पुष्पेंद्र सिंह यादव ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व आशा व्यक्त की कि आगामी राज्य स्तरीय क्विज मे भी यह टीम निवाड़ी जिले को गौरवान्वित करेगी। उल्लेखनीय है कि इस ऑनलाइन क्विज को सफल बनाने हेतु जैव विविधता बोर्ड ने चार मॉक टेस्ट भी आयोजित किए गए थे जिसमें जिले की अधिकांश टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया था। जैव विविधता क्विज़ का यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में जैव विविधता के संरक्षण व  संवहनीय विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...