कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने गांधी -शास्त्री के प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण


ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ग्वालियर में भी हर्षोल्लास से मनाई गई ग्वालियर के फूलबाग स्थित गांधी उद्यान और शास्त्री चौराहे पर जमा हुए भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
कांग्रेस कार्यालय से शास्त्री जी की प्रतिमा पर नमन करने पहुंचे कांग्रेसी
गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए कांग्रेस नेता प्रभात फेरी निकालकर सबसे पहले गांधी उद्यान पहुंचे और यहां जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद सभी कांग्रेसी नेता शास्त्री चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।
सांसद विवेक शेजवलकर ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने भी फूल बाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया सांसद विवेक शेजवलकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्वालियर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल सनत तमाम पार्टी कार्यकर्ता और भाजपा नेता यहां मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शास्त्री चौराहे पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...