कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि एक परिवार और चंद नेताओं की पार्टी है- प्रभात झा


ग्वालियर l भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि एक परिवार और चंद नेताओं की पार्टी है। यही कारण है कि मप्र में कांग्रेस को कमलनाथ ने खत्म कर दिया और देश में उनके नेता राहुल गांधी ने पार्टी को डुबो दिया। 15 महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कमलनाथ ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में नजर ही नहीं आए। वहीं हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान हर स्थान पर पहुंचे। इससे सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस का संगठन खत्म हो गया है और इसी कारण उनके बड़े नेता, दिग्विजय सिंह जैसे लोग प्रचार से गायब हैं। अब कमलनाथ को यह चुनौती है कि वे उपचुनाव वाली 28 सीटों में से एक भी सीट ऐसी बता दें, जिसे वे अच्छी तरह जीत रहे हैं।


उन्होंने यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। श्री झा ने कहा कि 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई और भाजपा से कुछ सीटों पर ही आगे रही, लेकिन पहले दिन से हिलती रही। भाजपा ने कोई जोड़-तोड़ नहीं की और वह अपने ही लोगों के बोझ के कारण गिर गई। कमलनाथ जी ने जो वचन पत्र जनता के सामने रखा, उसे पूरा नहीं किया, जिससे उनके ही विधायक नाराज हो गए। अब वे इस्तीफा देने वाले विधायकों को बिकाऊ कह रहे हैं। बिकाऊ कहने के बाद एक भी सबूत नहीं दिखा पाए और यह जनप्रतिनिधि का अपमान है। एक भी विधायक नहीं बिका और वोट को नोट से तोलना गलत है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां जमीनी कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर का नेता बन सकता है। वहीं कांग्रेस सहित दूसरे राजनीतिक दल परिवार की पार्टी बन गए हैं। कांग्रेस में तो टेंडर भरना पड़ता है और कमलनाथ ने मप्र का टेंडर भरा था। एक परिवार पूरी पार्टी को खा गया। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सीधा संदेश है, कमलनाथ चाहिए या शिवराज और लोग शिवराज सिंह को पसंद कर रहे हैं। कमलनाथ ने तो प्रदेश के सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। इस दौरान पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, नीरू ज्ञानी एवं संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...