कांग्रेस की 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की समन्वय एवं चुनाव अभियान संचालन समिति घोषित


ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आज 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र मे उपचुनाव के लिये चुनाव अभियान संचालन समिति एवं समन्वय समिति की घोषणा की है। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र कांग्रेस सरकार बनाए जाने के संकल्प को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा की विजयश्री के लिये चुनाव अभियान समिति कार्य करेगी और समन्वय समिति कार्यकर्ताओ में समन्वय स्थापित कर जीत का डंका बजाएगी। 
चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, समिति में बालेंदु शुक्ला, भगवान सिंह यादव, चन्द्रमोहन नागोरी, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, वीर सिंह तोमर, प्रेमनारायण यादव, राम सिंह चौहान, अशोक प्रेमी, शील खत्री, इंन्द्रजीत सिंह चौहान, अशोक सिकरवार, रतिराम यादव, ओमप्रकाश पुष्प, कृष्णराव दीक्षित, अख्तर हुसैन कुरेशी, धनीराम खोईया, नत्थू सिंह जादोन, इंन्द्रपाल सिंह जनवार, डॉ. राकेश सिंह भदोरिया, सुरेन्द्र गोस्वामी, तरूण सिंह कुशवाह, दर्शन मिश्रा, आनंद कुशवाह, गिरजा द्विवेदी, श्रीमती महादेवी परमार, हेवरन सिंह कंसाना, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, जीतू राजौरिया, जेएच जाफरी, अनिरूद्ध सिंह तौमर, विक्रम भदोरिया सम्मलित है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...