मंगलवार, 17 नवंबर 2020

20 किसानों को जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार दिए जाएंगे

निवाड़ी l कलेक्टर आशीष भार्गव ने बताया है कि इस वर्ष निवाड़ी जिले के 20 किसानों को जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार दिए जाएंगे। पुरूस्कार में प्रत्येक किसान को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पुरूस्कार उन किसानों को दिए जायेंगे जिन्होंने कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मछली पालन या रेशम पालन से सम्बंधित विकासखंड स्तर का कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो।
    इसी प्रकार प्रत्येक विकास खंड से 5-5 किसानों को विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। निवाड़ी जिले में दो विकासखंड है। विकासखंड निवाड़ी से 5 और पृथ्वीपुर से 5 किसान, इस प्रकार जिले से 10 किसान चयनित हो सकेंगे। इनमें से प्रत्येक किसान को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पुरूस्कार भी उन किसानों को दिए जायेंगे जिन्होंने कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मछली पालन या रेशम पालन से सम्बंधित विकासखंड स्तर का कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो।
    इसके साथ ही खेतीबाड़ी में अच्छा काम करने वाले 10 समूह भी पुरुस्कृत होंगे। अच्छा काम करने वाले कृषक समूह को बढ़ावा देने के लिए उनको भी पुरस्कृत किया जाना है। जिले के 10 कृषक समूहों को जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार दिए जाएंगे। विकास खंड निवाड़ी से 5 कृषक समूह और विकासखंड पृथ्वीपुर से भी 5 कृषक समूह चयनित किए जाएंगे। इन कृषक समूहों में से प्रत्येक को 20 हजार रूपये पुरूस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। कृषक समूह पुरूस्कार को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि उन्होंने कृषि/ उद्यानिकी/पशुपालन/मछली पालन/कृषि प्रसंस्करण या रेशम पालन से सम्बंधित विकासखंड स्तर का कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो।
राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार का मौका भी मिल सकता है
    राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार में किसान को पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले किसान की प्रविष्टि राज्य स्तरीय समिति को भेजी जाती है। राज्य में चयन होने पर राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार भी जिले के किसान को मिल सकता है। सभी प्रकार के पुरूस्कार हेतु प्रविष्टि/आवेदन प्रपत्र  कृषि विभाग में निशुल्क उपलब्ध हैं। आवेदन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निवाड़ी तथा पृथ्वीपुर स्थित कार्यालय में बीटीएम/एटीएम से प्राप्त किये जा सकेंगे। किसानों को प्रपत्र देने के साथ-साथ इसको भरने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। सभी प्रकार के आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 निश्चित की गई है।
  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रखने को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए

  ग्वालियर 20 अप्रैल  । ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम करने तथा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर में संविधान निर्माता स...