मध्यप्रदेश और बिहार में जीत पर भाजपा टीकमगढ़ ने बांटी मिठाई फोड़े पटाखे

 अजय कुमार ब्यूरो चीफ AD news 24



 टीकमगढ़ l आज मध्यप्रदेश उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष अमित नुना जी के नेतृत्व में स्थानीय गाँधी चौराहे पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया, उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार आतिशबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अमित नुना जी ने कहा कि यह सत्य की जीत है, विकास की जीत है, जनता की जीत है और भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। साथ ही उन्होंने बिहार में भाजपा की बढ़त पर भी पुनः एन डी ए की सरकार बनने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार जी, विधायक राकेश गिरी, विवेक चतुर्वेदी जी, कौशल किशोर भट्ट , गनेशी लाल नायक, अभिषेक खरे, मनोज देवलिया, जिनेन्द्र घुवारा, अनुराग वर्मा, वीरेंद्र सिंघई, गोविंद बिहारी अग्रवाल, गोपाल राय,बृजकिशोर तिवारी, मुन्नालाल साहू, प्रत्येन्द्र सिंघई, जीतू सेन, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान, विजय पटेरिया, सुनील हौंडा, उस्ताज ठगन,  श्याम यादव, बालकिशन विश्वकर्मा, रोहित बैसाखिया, जनमेजय तिवारी, शिवम रिछारिया, बलवीर जोशी, सुनील यादव, भज्जू लोधी, आशीष तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, सुनीता अमिताभ जैन, अश्विनी चढ़ार, कमलेश अहिरवार, सोबरन कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, नितिन टड़ैया, रानू तिवारी,  शैलेंद्र अवस्थी, रोहित खटीक, राघवेंद्र बुंदेला,  पूरन लाल राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह गौर विनय प्रताप सिंह, श्रीमती पूनम अग्रवाल, आनंद सिंह गौर, मोनू दीक्षित, सरफराज अहमद, मुख्तार अहमद , ज्ञानेंद्र सिंह, अंश मिश्रा, कल्याण सिंह, अंशुल सेन, टोनी जैन आदि लोग उपस्थित रहे l


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...