पांच नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित करने की अनुशंसा

ग्वालियर l विधानसभा के उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान समाप्त हो जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले कांग्रेस नेताओं पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को ईमेल के जरिए भेजे पत्र में पूर्व पार्षद केशकली जाटव, ब्लॉक क्रमांक दो के अध्यक्ष विवेक तोमर, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, भूपेंद्र प्रेमी और अनूप तिवारी को छह साल के लिए निष्कासित करने की अनुशंसा की है। कांग्रेस कार्यकर्ता जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के पक्ष में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 2 के अध्यक्ष विवेक तोमर द्वारा कार्य किया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश यादव द्वारा कांग्रेस कमेटी को दिए गए पत्र मे विवेक तोमर के खिलाफ जानकारी दी है। इस आधार पर विवेक तोमर को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाए जाने एवं 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित करने की अनुशंसा की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...