पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकी पत्नी त्यागे प्राण, एक साथ उठी दो अर्थियां  

ग्वालियर।गांधी नगर डिफेंस कॉलोनी  में रहने वाले कमलकिशोर पुत्र स्व. वासुदेव गर्ग उम्र 74 वर्ष व्यापारी थे। हर दिन की तरह वह बीते रोज भी एक्टिवा लेकर घर से निकले थे। पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित गिरनार गेस्ट हाउस के पास उनको बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी।


सड़क दुर्घटना में घायल कमलकिशोर को गंभीर हालत में लक्ष्मीबाई कॉलोनी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने गुरुवार तड़के चार बजे के करीब दम तोड़ दिया। कमलकिशोर की मौत के बाद उनका शव विच्छेदन गृह भेजा। शव विच्छेदन के बाद दोपहर के समय कमलकिशोर का शव घर ले जाया गया। घर पर मुक्तिधाम ले जाने की तैयारी की गई। बताया गया है कि कमलकिशोर के अंतिम दर्शन करने के लिए पत्नी अंगूरी देबी उम्र 73 वर्ष को लाया गया। अंतिम दर्शन के बाद परिक्रमा लगाते हुए चरणों में प्राण त्याग दिए। परिजन और रिश्तेदार उस समय हैरान रह गए जब अंगूरी देवी जमीन पर ही बैठ गई। पहले तो लोग समझ नहीं सके और उनको संभाला गया लेकिन उनके प्राण निकल चुके थे। पति की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। गांधी नगर डिफेंस कॉलोनी से एक साथ पति-पत्नी की दो अर्थियां निकली तो कॉलोनी के लोगों की आंखे नम हो गईं और राहगीर आपस में यह चर्चा करते सुने गए कि भगवान ने क्या जोड़ी बनाई है। साथ-साथ जीए और साथ ही दुनिया से विदा हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें