कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस 28 दिंसबर को

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरे भारतवर्ष के साथ ही ग्वालियर में भी आज 28 दिंसबर को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कांगे्रस भवन, शिंदे की छावनी पर स्थापना दिवस समारोह प्रातः 9.30 बजे हर्ष उल्लास के साथ मनायेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज 28 दिसंबर को प्रातः 9.30 बजे कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर देश की आन-बान-,शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, कंाग्रेस पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें