रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दी दस्तक

रविकांत दुबे
ग्वालियर । रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में शहर ठंड से कांप गया। तापमान सामान्य से 2.9 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं। दिन में सर्द हवा से ठंडक रहेगी। दिन में कंपाने वाली ठंड रहने वाली है। जम्मू कश्मीर से तीन पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं, जिससे जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। अब मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीें है। इस कारण उत्तर से पश्चिमी हवा की शुरूआत हो गई है। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आने लगी है। इसका असर रात की ठंड पर ज्यादा पड़ा है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह ठंड चुभ रही थी। शरीर के अंग ठंड से सुन्न पड़ रहे थे। ठंड से बचाव के लिए सड़कों पर लोग अलाव जलाते दिखे। सुबह साढ़े आठ के बाद धूप तेज हुई, लोग धूप सेकने के लिए छतों पर निकल आए। अचानक आई तापमान में गिरावट से ठंड से लोग ठिठुर गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...