स्पष्ट विचारधारा भाजपा की सफलता का मूल मंत्र है:- विधायक शैलेंद्र जैन

यशवंत सिंह चौधरी
भाजपा सागर नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग की प्रथम दिवस आज 5 सत्रों में संपन्न सागर- भारतीय जनता पार्टी के सागर नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज, धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में प्रथम दिवस 5 सत्रों में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु आर्य एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। सागर नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान एवं किसी भी राजनीतिक दल की तरक्की तब तक नहीं हो सकती जब तक उसकी स्पष्ट नीति, नियम, सिद्धांत के साथ ही स्पष्ट विचारधारा ना हो। भारतीय जनता पार्टी शून्य से लेकर शिखर को छू रही है इसका मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी की इस स्पष्ट विचारधारा, स्पष्ट रीति नीति एवं सिद्धांतों के साथ ही लोककल्याण की भावना से समाज सेवा के बीच में सेवाभाव से कार्य करना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करें जिससे निश्चित रूप से जनमानस के बीच में उत्कृष्टता के साथ हम सब कार्य कर सकेंगे। वर्ग के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के जिले के अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि पार्टी द्वारा लगाए जाने वाले प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है जिससे कार्यकर्ता बौद्धिक एवं वैचारिक रूप से मजबूत बनता है जिससे समाज के बीच में कार्यकर्ता कर्मठता के साथ कार्य करता है तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में ओंकार सिंह ने भारत की वैचारिकी मुख्यधारा एवं हमारी विचारधारा पर विचार रखें।
चौथे सत्र में पार्टी के जिले के महामंत्री शैलेश केशरवानी ने मुख्य वक्ता के रूप में सोशल मीडिया के सदुपयोग पर विचार रखें। वर्ग के पांचवे समापन सत्र में जिले के वर्ग प्रभारी डाॅ. वीरेंद्र पाठक ने मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं संगठन की संरचना समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने की दृष्टि से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर, समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है। प्रथम दिवस के पांच सत्रों में अलग-अलग अध्यक्षता विष्णु आर्य, राजकुमार भट्ट, हरिशंकर सोनी, सिब्बूू नामदेव एवं राजकुमार नामदेव ने की। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से सागर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, रामकुमार साहू, गोपी पंथी, रामेश्वर नेमा, आनंद विश्वकर्मा, सुनीता रैकवार, सुश्री मनोरमा गौर, अंकित स्वामी, अंशुल हर्षे, सोनल सोनी, चंद्रशेखर कोड़ी, सुशील आठिया, सुरेश नामदेव, कमलेश पटेल आदि भारतीय जनता पार्टी के सागर नगर मंडल के प्रथम दिवस के वर्ग में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त आशय की जानकारी पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...