साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,भारत में नहीं दिखाई देगा

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को पड़ेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि जब तक सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में रात हो चुकी होगी। यह सूर्य ग्रहण रात 7बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण केवल दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे चिली और अर्जेंटीना, अंटार्कटिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के साथ प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं ज्योतिषविज्ञान में इसका पूरा महत्व रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण बहुत प्रभावशाली तथा परिवर्तनकारी होता है। विभिन्न राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर होता है। इन राशियों पर पड़ेगा असर मेषः रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वृषः अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सचेत रहें। स्थानांतरण या पारिवारिक समस्या से भी ग्रसित हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों से बचें। वाणी पर संयम रखें। मिथुनःदांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे। कर्कः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचें। धन हानि की आशंका है। सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। सिंहः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। कन्याः पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लाल वस्तुओं का दान करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। तुलाः किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बहन या भाई के विषय में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कायोर् में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वृश्चिकः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दायित्व की पूर्ति होगी। धनुः चली आ रही परेशानी पर विजयप्राप्त करेंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मकरः रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। कुंभः पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मीनः धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...