भ्रष्टाचार के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है-डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने निगम प्रषासन के द्वारा लूट खसोट भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए कहा कि आज पूरे महानगर में सफाई व्यव्स्था धवस्त होगई ओर निगम प्रषासन भ्रष्टाचार करने में मस्त हो गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लगभग 50 साल निगम में काबिज भाजपा के भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर होने लगे है, साथ ही हाउसिंग बोर्ड, आबकारी जैसे महकमे भी भ्रष्टाचार में डुबे हुए है, पहले आओ धन लाओ भाजपा सरकार में अवैध काम करवाओ नगर निगम के काले कारनामे उजागर हुए है उससे स्पष्ट हो गया हे कि आर्थिक अपराध ब्यूरो और लोकायुक्त भाजपा सरकार में लाचार हो गया हे, भ्रष्ट अधिकारी धनबल के आधार पर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो जाते है, भाजपा सरकार के मंत्रियों की चरणवंदना करते हुए भ्रष्टाचार में डूबे रहते है, आज महानगर में गंदगी, गंदे पानी की सप्लाई, टूटी सड़के जैसे बुनियादी सुविधांओ से जनता वंचित है, मगर भाजपा सरकार और भाजपा निगम का ध्यान केवल धन कमाने में है। जनता को सुविधा दिलाने में नही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...