नगर पालिका टीकमगढ़ के चुनाव में रोचक रहेगा मुकाबला

अजय अहिवार AD News24
टीकमगढ़। नगरीय निकाय चुनाव की दिशा में अध्यक्ष पदों का आरक्षण होने के बाद चुनावी तैयारियां एक कदम और आगे बड़ गई है। इसके पहले टीकमगढ़ नगर पालिका व निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले की 12 नगर परिषदों में वार्डों का आरक्षण हो चुका है। अब लोगों को चुनावी तारीख की घोषणा का इंतजार है। हालांकि अध्यक्ष पदों का आरक्षण होने के बाद जो स्थिति स्पष्ट हुई है। उसके अनुसार इस बार 4 नगरीय निकायों की कमान महिलाओं को दी गई है। जबकि पिछले सत्र में 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं और 8 नगरीय निकायों में महिला अध्यक्ष पदस्थ थीं। अध्यक्ष पदों का आरक्षण होने के बाद जिलों में प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की घोषणा के बाद जो स्थिति बनी है। उसमें इस महिलाओं का घटता हुआ दिखाई दे रहा है। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका टीकमगढ़ के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। अपनी दावेदारी पेश करने वाले संभावित दावेदारों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। उसके मद्देनजर कोई किसी से कम नजर नहीं आ रहा है। सबके पास अपने-अपने चुनाव जिताऊ समीकरण हैं। जिनके आधार पर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखकर इस बार के चुनाव को नगर में आईपीएल ट्रफी की तरह देखा जा रहा है। इसमें कोई भी टीम अप्रत्याशित तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और नगर पालिका अध्यक्ष पद की ट्राफी अपने नाम कर सकती है। फि र भी राजनीतिक विश्लेशक इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना जता रहे हैं।भाजपा से 8 उम्मीदवार कर रहे दाबेदारी। इस बार भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सैकड़ों-सैकड़ों के नाम चैक-चैराहा पर चल रहा प्रदर्शन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

चंदेरा पुलिस द्वारा पैसे मांग कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

   प्रमोद अहिरवार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म.प्र.  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को फरार आरोपियों की गिर...