कांग्रेस ने मंहगाई बढ़ाने वाली, किसानो पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

रविकांत दुबे
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज हजीरा चैराहा पर मंहगाई बढ़ाने वाली, किसानो पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार का जनता के बीच पुतला दहन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने पुतला दहन में उपस्थित कांग्रेसजनो एवं नागरिको केा संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई से हाहाकार है, पेट्रोल डीजल पर धनवृद्धि की मार है बिजली के बिलो पर अत्याधिक अधिभार है, किसानो पर निरंतर अत्याचार है, आज देश में अच्छे दिन लाने वाली भाजपा बुरे दिन ला रही है, रोटी, कपड़ा, मकान मंहगा करा रही है, कांग्रेस जनता के हितो के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। पुतला दहन में अशोक प्रेमी, इंन्द्रजीत सिंह चैहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन कंसाना, अशोक तरेटिया, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदोरिया, धमेन्द्र वर्मा, निधि शर्मा,श्रीमती सीमा समाधिया, राजू राय, सुरेन्द्र तोमर, ज्योति माहोर, रिशु तौमर, अशोक सिकरवार, दिनेश यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...