मुरैना में किसानो की महापंचायत में भागीदारी के लिए कांग्रेस साधारण सभा की बैठक 18 को

 रविकांत दुबे  AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को मुरैना में किसानो की महापंचायत में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेष कंाग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर से कांग्रेसजनो की जनभागीदारी के लिए 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन पर कांग्रेस साधारण सभा की बेठक आयोजित की गई है। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आगे बताया कि साधारण सभा की बैठक मे ंविधानसभा क्षेत्र से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियां अपने अधीन मंडलम एवं सेक्टर कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस अपने-अपने कार्यकर्ताओं को मुरैना महापंचायत में भागीदारी के लिए जबावदारी निधार्रित की जाएगी। 

बैठक में प्रदेष शासन के पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लाॅक, मंडलम, सेक्टर कांग्रेस कमेटियां, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कंाग्रेस के विभाग प्रकेाष्ठ पूर्व पार्षद सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...