मुरैना में महापंचायत 20 जनवरी को कांग्रेस किसानो की बुलंद करेगी आवाज: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

 

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक  सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले से 20 जनवरी को मुरैना में किसानो की महापंचायत में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किसानो की आवाज बुलंद की जाएगी। महापंचायत में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय   सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसनेता गण किसान विरोधी भाजपा मोदी को बेनकाब करेंगे। ग्वालियर से 50 हजार से अधिक कांग्रेसजन किसान भाजपा सबक सिखाने के लिए किसानो का साथ देने के लिये महापंचायत मे रवाना होंगे। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक  सिंह, विधायक लाखन सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ सतीश सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, 2020 के कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियां, मंडलम कांग्रेस कमेटियां, सेक्टर कांग्रेस कमेटियां, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता रैलियों  के साथ आज 20 जनवरी को प्रातः 8.00 बजे से ट्रेक्टर, ट्रोलियां, दुपहिया, चार पहिया वाहनो के साथ किसान महापंचायत में सम्मलित होने के लिये प्रस्थान करेंगे और मुरेना पहुचंकर किसानो की आवाज को बुलंद करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...