पौष पूर्णिमा गुरुपुष्यामृत योग 28 जनवरी को कुंभ महापर्व



 हरिद्वार में हर 12 वर्ष में कुंभ महापर्व मनाया जाता है। हरिद्वार में गंगा जी तट पर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर  नासिक में गोदावरी नदी इलाहाबाद में गंगा जमुना सरस्वती जी  के संगम तट पर मनाया जाता है। 

यह जानकारी  ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने देते हुए कहा कि हरिद्वार में कुंभ महापर्व  जब कुंभ राशि में गुरु और मेष राशि में सूर्य रहते हैं तो कुंभ महापर्व पर मनाया जाता है।

 इसमें हजारों लोग पवित्र नदी में स्नान दान- पुण्य  का अर्जन करते हैं।

इस वर्ष सूर्यदेव 13 अप्रेल 2021 को रात्रि  02:31 बजे मेष राशि मे संक्रमण करेंगे जबकि गुरु 05 अप्रेल 2021 से ही कुंभ राशि मे गतिशील है। मेष संक्रांति 13 अप्रेल मध्य रात्रि बाद होने से तृतीय शाही स्नान अगले दिन अरुणोदय काल से माध्यान्ह तक रहेगा।

 इस बार इस प्रकार है कुंभ महापर्व की तिथियां:- 

 28 जनवरी गुरुवार गुरुपुष्यामृत योग में पौष पूर्णिमा को दूसरा स्नान। 

 11 फरवरी गुरुवार को मौनी अमावस्या के दिन।

  16 फरवरी मंगलवार बसंत पंचमी के दिन।

  19 फरवरी शुक्रवार रथसप्तमी/आरोग्य सप्तमी के दिन।

 20 फरवरी शनिवार भीष्माष्टमी को।

  27 फरवरी शनिवार माघ पूर्णिमा को।

 प्रथम शाही स्नान- 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन।

13 मार्च शनिवार शनिचरी अमावस्या को।

 14 मार्च रविवार मीन संक्रांति के दिन।

 20 मार्च शनिवार महाविषुव दिन को।

  28 मार्च रविवार फागुन पूर्णिमा के दिन

द्वितीय शाही स्नान -12 अप्रैल चैत्र सोमवती अमावस्या के दिन।

 13 अप्रैल मंगलवार नवसंवत शुभारंभ के अवसर पर।

 तृतीय प्रमुख शाही स्नान-14 अप्रैल बुधवार मेष संक्रांति के दिन ।

21 अप्रेल बुधवार श्री राम नवमी के दिन।

 27 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा 

 मंगलवार को कुंभ मेला पूर्ण होगा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...