तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने युवक को मारी टक्कर

अजय अहिरवार AD News 24 

टीकमगढ़। गुरुवार दोपहर को कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार से आ रहे विश्व हिन्दू परिषद की चार पहिया गाड़ी ने पैदल आदमी को मार दी टक्कर घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया था।जानकारी के अनुसार

आज विश्व हिन्दू परिषद का चार पहिया वाहन कलेक्ट से शहर की तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि चालक सौरभ राय  उक्त वाहन तेज रफ्तार से चला रहा था। वही घायल दुर्गाप्रसाद दुवे उम्र 35 वर्ष अपने परिवार के साथ अपने गांव दरगांये से टीकमगढ़ आ रहे थे जैसे ही कलेक्ट्रेट से वह बस से उतरे ही है वही विश्व हिन्दू परिषद के चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को लोगो की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिती को देख कर जिला अस्पताल से झांसी के लिये रिफर किया गया। वही घायल के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंच कर वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने उक्त परिजनों के पास से वाहन चालक व वाहन को छुड़ा कर अपने कबजे मे ले कर देहात थाने ले गये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...