बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कॉग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

 रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर।  ग्वालियर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कॉग्रेस पार्टी ने आज सिटी सेन्टर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर ग्वालियर पूर्व के सक्रिय विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जंगी धरना प्रदर्शन दिया गया और पुलिस अधिकारियों  को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में राश्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध शराब के कारोबार को रोकने की नौटंकी कर रही है, क्योंकि शराब को अब दुकानों से होम डिलेवरी की व्यवस्था करने शा रही है। इससे समाज का वातावरण और ज्यादा खराब होगा। प्रदेश में शराब बंदी की बात करने वाली भाशपा सरकार अब घर-घर में शराब परोसने की तैयारी कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है। वक्ताओं ने कहा कि शहर में सट्टा-जुआ, अफीम, गांजा, स्मेक और चरस को खपाया जा  रहा है, इससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। लूट-पाट, चोरी और स्नेचिंग की बढती घटनाओं से आम नागरिक और व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। बक्ताओं ने कहा कि महिलाओं से छेड-छाड की घटनाओं से महिला वर्ग में हमेशा डर व्याप्त रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कॉग्रेस पार्टी और बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी।

     कार्यक्रम में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश कॉग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व जिला कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागौरी, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, शिला कॉग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, अलबेल सिंह घुरैया, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, मोहन महेश्वरी, महिला कॉग्रेस अध्यक्ष रूचिराय ठाकुर, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, राम पाण्डे, अशोक प्रेमी, राजवीर सिंह आदि ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्वालियर शहर की बिगडती कानून व्यवस्था से आम नागरिकों में बढता आक्रोश और भय व्याप्त है। शहर में लगातार हो रहीं चोरियों से आमजन और व्यापारी वर्ग में चिंता है और वे अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। 

      कार्यक्रम का संचालन जिला कॉग्रेस के प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा ने एवं आभार विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने व्यक्त किया। कॉग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास, विनोद जैन, प्रेमसिंह यादव, राकेश सिंह गुर्जर, अवधेश कौरव, श्रीमती निधि शर्मा , विजय बहादुर त्यागी, महेश कुशवाह, सुरेश प्रशापति समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरूषों की धरना-प्रदर्शन में भागीदारी रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें