सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट
सागर । आज सागर नगर में शासकीय महाविद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कला एवं वाणिज्य मैं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव और नगर विधायक शैलेंद्र जैन के द्वारा शासकीय महाविद्यालय परिसर में बनाए गए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम दीप जलाकर किया गया । उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरीके से कोई कमी नहीं आने देंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित पांडे मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे भाजपा वरिष्ठ नेता जगन्नाथ गुरैया जिले के उपाध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष यशवंत सिंह चौधरी एवं पूर्व पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें