आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 से

श्री चलेश्वर महादेव मां शक्ति मंदिर की स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण

 रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। श्री चलेश्वर महादेव मां शक्ति मंदिर की स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने पर आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 फरवरी 2021 से 24 फरवरी 2021 तक तिकोनिया पार्क विनय नगर पत्रकार कॉलोनी में किया जा रहा है।

       आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन के संयोजक श्री रमेश चंद्र झा ने बताया कि श्री चलेश्वर महादेव मां शक्ति मंदिर की स्थापना जनसहयोग से 19 वर्ष पूर्ण की गई थी। इसी उपलक्ष्य में समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपाीठ से सुश्री प्रज्ञा भारती की परम शिष्या सुश्री गुंजन वशिष्ठ अपनी मधुर संगीतमय वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी।

      श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ 17 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान व्यासपीठ सुश्री गुंजन वशिष्ट के साथ ही दंदरौआ धाम के महंत श्री रामदास जी महाराज, गंगा दास जी की शाला के महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज, किला गुरुद्वारा के महाराज बाबा लक्खा सिंह जी, ढोलीबुआ महाराज श्री सच्चिदानंद जी एवं श्री संत कृपाल सिंह जी महाराज सहित अन्य साधु-संतों, महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन के आकर्षण

       आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 17 फरवरी 2021 को प्रातः 10.00 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर, विनय नगर, शब्द प्रताप आश्रम से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो कि विनय नगर सेक्टर 3 तिकोनिया पार्क में पहुंचेगी एवं श्री गणेश पूजन के उपरांत श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ की जाएगी। वहीं 18 फरवरी को दोपहर 1.00 से बराह अवतार, भीष्म चरित्र, 19 फरवरी को कपिल उपाख्यान ध्रुव चरित्र अजामिल कथा एवं प्रहलाद चरित्र, 20 फरवरी को श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 21 फरवरी को श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, 22 फरवरी को उद्धव चरित्र, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, 23 फरवरी को सुदामा चरित्र, सुखदेव जी की विदाई एवं फूलों की होली एवं 24 फरवरी को भगवान महादेव का अभिषेक, हवन भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...