पंचकल्याणक महोत्सव 22 फरवरी से : निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 रविकांत दुबे AD News 24



उदयपुर का बैड, हाथी, बग्गियां होंगी आकर्षण

ग्वालियर । फूलबाग मैदान पर 22 फरवरी से भव्य पंचकल्याणक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में 22 फरवरी को सुबह 7 बजे नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला से भव्य मंगल कलश घटयात्रा निकाली जाएगी। घटयात्रा में हाथी, 21 बाग्गियाें में इंद्रा इंद्राणियां सवार रहेंगे। घोड़े, डीजे, उदयपुर बैड, ढोल-तासे, डांडिया एवं रथों में भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा विराजित होकर चलेगी। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह शोभा यात्रा नई सड़क से शुरू होकर गस्त का ताजिया, राममंदिर, फालक बाजार, शिंदे की छावनी होकर आयोध्य नगरी फूलबाग मैदान पहुंचेगी। 23 फरवरी को गर्भकल्याणक होगा। 24 फरवरी को जन्म कल्याणक एवं ऐरावत हाथी पर सुमेरू पर्वत पर 1008 कलशों से जन्म अभिषेक पाडुक शिला पर एवं भगवान का पालना झुलाने के कार्यक्रम होंगे। 25 फरवरी को दीक्षा कल्याणक पर भगवान का वैराग्य व दीक्षा संस्कार होगा। 26 फरवरी को ज्ञान कल्याणक एवं 27 फरवरी को मोक्ष कल्याणक होगा। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज का संयम दीक्षा दिवस कार्यक्रम के उपरांत विश्वशांति महायज्ञ एवं गजरथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...